facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell : शेयर बाजार में दो दिन की तेजी का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 124 अंक टूटा

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 5:38 PM IST
Share Market

स्टॉक मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। दो दिन से जारी मजबूती के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज  124 अंक गिरकर बंद हुआ।

वैश्विक शेयर बाजारों में मंदी की आशंका के बीच मेटल और एनर्जी शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण घरेलू मार्केट में गिरावट आई। कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ 60,706.81 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 60,501.74 तक गिर गया था। अंत में यह 123.52 अंक 0.20 प्रतिशत गिरकर 60,682.70 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 36.95 अंक या  0.21 प्रतिशत की गिरावट लेकर 17,856.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 की 23 कंपनियों के शेयर हरे जबकि शेष 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक के शेयर में सबसे अधिक 2.73 प्रतिशत की गिरावट हुई। साथ ही टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, रिलायंस, विप्रो, टीसीएस, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक के शेयर गिरावट में बंद हुए।

दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स का शेयर सबसे अधिक 2.05 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। एलएंडटी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयर भी लाभ में रहे।

 

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement