facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 175 अंक और टूटा, निफ्टी 17,400 के नीचे बंद

Advertisement

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का यह लगातार सातवां दिन रहा। इस तरह दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगातार सात दिन की गिरावट के सितंबर, 2022 के दौर की बराबरी हो गई। बीते सात कारोबारी दिन में सेंसेक्स 2,031 अंक यानी 3.4 फीसदी गिर चुका है जबकि निफ्टी में 643 अंक यानी 4.1 फीसदी की गिरावट आई है।

Last Updated- February 27, 2023 | 5:11 PM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर
Shutterstock

वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांक सोमवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले पांच माह में यह लगातार गिरावट का सबसे लंबा दौर है। सूचना प्रौद्योगिकी (IT), वाहन और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 175.58 अंक यानी 0.30 फीसदी नुकसान के साथ 59,288.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 526.29 अंक तक गिरकर 58,937.64 अंक पर भी आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 73.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,392.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का यह लगातार सातवां दिन रहा। इस तरह दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगातार सात दिन की गिरावट के सितंबर, 2022 के दौर की बराबरी हो गई। बीते सात कारोबारी दिन में सेंसेक्स 2,031 अंक यानी 3.4 फीसदी गिर चुका है जबकि निफ्टी में 643 अंक यानी 4.1 फीसदी की गिरावट आई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अमेरिका में आए निजी उपभोग व्यय के आंकड़ों से ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि का सिलसिला जारी रहने की आशंका बढ़ी है। इसका असर घरेलू बाजारों में भी मंदड़ियों के सक्रिय होने से पड़ा।’

Top Gainers

पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई में बढ़त दर्ज की गई।

Top losers

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 17 के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील, इन्फोसिस, टीसीएस, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, एल एंड टी, भारती एयरटेल, विप्रो और बजाज फाइनेंस के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

International Indices

एशिया के अन्य बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की, चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। हालांकि, यूरोप के बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 फीसदी चढ़कर 83.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी है। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 1,470.34 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement