facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स 693 अंक टूटा, निफ्टी 24,150 के नीचे आया; HDFC और BPCL के शेयरों में आई गिरावट

Advertisement

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HDFC बैंक, बजाज फाइनैंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और SBI सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे।

Last Updated- August 13, 2024 | 4:43 PM IST
Stock Market Crash

Stock Market: ब्लू-चिप शेयरों एचडीएफसी बैंक, ITC, टाटा मोटर्स और SBI में गिरावट और विदेशी फंड आउटफ्लो के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स लगभग 700 अंक गिरकर 79,000 के स्तर से नीचे आ गया, जिससे लगातार दूसरे दिन इसका घाटा बढ़ा। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुझान भी घरेलू शेयर बाजारों को दिशा देने में विफल रहे।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 692.89 अंक या 0.87 प्रतिशत टूटकर 78,956.03 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 78,889.38 और 79,692.55 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 208.00 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 24,139.00 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,116.50 और 24,359.95 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 6 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाइटन, HCL टेक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और रिलायंस सेंसेक्स के के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, M&M का शेयर भी लाभ में रहा।

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HDFC बैंक, बजाज फाइनैंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और SBI सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, NTPC, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, TCS, L&T, भारती एयरटेल, ITC, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, HUL, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, JSW स्टील, कोटक बैंक, मारुति, ICICI और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

Also read: MSCI India इंडेक्स में बड़ा बदलाव; RVNL समेत 7 कंपनियां हुईं शामिल, बंधन बैंक बाहर

ग्लोबल मार्केट का कैसा रहा हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो शंघाई और हांगकांग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार ज़्यादातर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख पर बंद हुए।

सोमवार को फिर से विक्रेता बन गए विदेशी संस्थागत निवेशक

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) सोमवार को फिर से विक्रेता बन गए। उन्होंने एक दिन की राहत के बाद 4,680.51 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement