facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: HDFC बैंक के शेयर में लगातार गिरावट से सेंसेक्स 314 अंक और लुढ़का

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

Last Updated- January 18, 2024 | 5:05 PM IST
Flair Writing Share

Stock Market: स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और BSE सेंसेक्स 314 अंक लुढ़क गया। HDFC बैंक में लगातार बिकवाली और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में बिक्री से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 835.26 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.70 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 286.4 अंक तक गिर गया था। हाल की तेजी के बाद बाजार में यह गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को रिकॉर्ड 73,427.59 अंक पर और निफ्टी 22,124.15 अंक तक चला गया था।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। एचडीएफसी बैंक में गिरावट का सिलसिला जारी रहा तथा इसमें तीन प्रतिशत की और गिरावट आई। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का वित्तीय परिणाम बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से बैंक का शेयर टूटा है। कुल गिरावट में अकेले एचडीएफसी बैंक का योगदान 305 अंक रहा।

Top Gainers

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं।

Also read: Jio 2024 के लिए भारत का सबसे मजबूत ब्रांड: रिपोर्ट

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 10,578.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत चढ़कर 78.27 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स बुधवार को 1,628.01 और निफ्टी 460.35 अंक टूटा था।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 5:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement