facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में Sensex 165 अंक मजबूत हुआ, Nifty 19,400 के पार

Advertisement

TCS के पहली तिमाही के नतीजों के बाद IT शेयरों में मजबूत बढ़त के कारण प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गए।

Last Updated- July 13, 2023 | 4:11 PM IST
Stock Market Today

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले पॉजिटव संकेतों के बीच मार्च 2021 के बाद से अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद ग्लोबल इक्विटी में मजबूती को देखते हुए आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 165 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 29 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

उतार-चढ़ाव भरा रहा कारोबार

TCS के पहली तिमाही के नतीजों के बाद IT शेयरों में मजबूत बढ़त के कारण प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गए। हालांकि, प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों ने बैंकिंग शेयरों, मुख्य रूप से पीएसयू बैंकों में भारी बिकवाली के दबाव के कारण कारोबारी सत्र के अंत में बढ़त गंवा दी। ऑटो और पावर शेयर भी कमजोर हुए।

सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 164.99 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 65,558.89 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,064.21 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,452.15 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 29.45 अंक यानी 0.15 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 19,413.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,567.00 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,385.80 तक आया।

TCS रहा सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। TCS, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा TCS के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.47 फीसदी तक चढ़े।

इन कंपनियों के शेयर घाटे में

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, मारुति, NTPC, रिलायंस और HUL सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.36 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement