facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell : बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 243 अंक मजबूत; निफ्टी 18 हजार के पार 

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 4:19 PM IST
Share Market

स्टॉक मार्केट में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख रहा जिससे बीएसई सेंसेक्स 243 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरूआती कारोबार में गिरावट के साथ 60,990.05 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 61,352.55 के उच्चतम और 60,750.32 के निचले स्तर तक गया।

अंत में सेंसेक्स 242.83 अंक या 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,275.09 पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 600 अंकों की बढ़त लेकर बंद हुआ था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 86 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,015.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 की 37 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 5.46 प्रतिशत की तेजी आई। साथ ही इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल समेत कुल 20 कंपनियों के शेयर बढ़त में रहे।

दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक 1.22 प्रतिशत की सबसे अधिक गिरावट आई। आईटीसी, सनफार्मा, एचडीएफ़सी समेत 10 कंपनियों के शेयर हानी में बंद हुए।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement