facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Closing Bell: बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 445 अंक मजबूत, निफ्टी 17,100 के पार

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 5:09 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और BSE सेंसेक्स 445 अंक से अधिक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख तथा सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 445.73 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 58,074.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 504.38 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 119.10 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 17,107.50 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा 3.11 फीसदी चढ़ा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाइटन, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक में प्रमुख रूप से तेजी रही।

Top Losers

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 फीसदी चढ़कर 74.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 2,545.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement