facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: RBI के रीपो रेट को स्थिर रखने के फैसले के बाद Sensex मामूली तेजी के साथ नए शिखर पर

Advertisement

Stock Market: BSE का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 20.59 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 74,248.22 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Last Updated- April 05, 2024 | 9:42 PM IST
Market is not worried about Maharashtra results, keeping an eye on policy announcements and global events बाजार को महाराष्ट्र के नतीजों की चिंता नहीं, नीतिगत घोषणाओं और वैश्विक घटनाओं पर टिकी नजर

Closing Bell: नीतिगत ब्याज दर को स्थिर रखने के रिजर्व बैंक के फैसले से घरेलू शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ नए शिखर पर पहुंचने में सफल रहा जबकि निफ्टी में मामूली गिरावट रही।

BSE का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 20.59 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 74,248.22 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,361.11 का नया उच्चस्तर भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 0.95 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,513.70 अंक पर बंद हुआ। बिकवाली के असर में निफ्टी के 50 में से 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

दरअसल भारतीय बाजार नीतिगत रीपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के रिजर्व बैंक के फैसले से एक सीमित दायरे में रहे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार सातवीं बार रीपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा। लेकिन अप्रैल-जून के दौरान सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के अनुमान को देखते हुए खाद्य मुद्रास्फीति चिंता का विषय बनी हुई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हालांकि आरबीआई की नीतिगत बैठक उम्मीद के मुताबिक ही रही लेकिन खाद्य मुद्रास्फीति पर चिंता और लू की चेतावनी ने कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।’’

Also read: भीषण गर्मी की आशंका के बीच सब्जियों की कीमतों पर नजर रखेगा RBI: गवर्नर दास

Top Losers

इसके असर में सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, मारुति, टाइटन और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Top Gainers

इसके उलट कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एसबीआई के शेयर 2.09 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई लार्जकैप सूचकांक में 0.15 प्रतिशत की तेजी रही जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 90.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को काफी हद तक गिरावट के साथ बंद हुए थे।

नायर ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में तनाव से वैश्विक धारणा कमजोर हुई है। ब्याज दर को लेकर फेडरल रिजर्व के भावी रुख पर स्पष्टता की तलाश में निवेशक आगामी अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।’’

Also read: RBI ने 2024-25 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5% पर कायम रखा

FIIs

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,136.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की थी।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 350.81 अंक बढ़कर 74,227.63 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी ने भी 80 अंक की बढ़त के साथ 22,514.65 अंक का नया शिखर छुआ था।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 5:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement