facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाई पर, पहली बार भारत का MCap 400 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

Stock Market: आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 494 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 153 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

Last Updated- April 08, 2024 | 4:43 PM IST
जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर सूचकांक बंद, Stock Market: Index closed at new high in the first trading session of July

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में आशावाद और विदेशी निवेश के फ्लो के बीच बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इंडेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस में खरीदारी ने भी इक्विटी में तेजी को बढ़ावा दिया। दिन के दौरान BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों का MCap 401 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 494 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 153 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप 0.26 फीसदी बढ़ा जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 494.28 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 74,742.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 74,410.07 और 74,869.30 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: बाजार ने बनाया नया कीर्तिमान, पहली बार 400 लाख करोड़ के पार पहुंचा भारत का मार्केट कैप

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 152.60 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,666.30 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,550.35 और 22,697.30 के रेंज में कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement