facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 4:55 PM IST
Indian Market
Shutter Stock

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों मानक सूचकांक… बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच दो दिन लगातार तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार मामूली नुकसान में रहा।

बीएसई (BSE) का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 17.15 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,910.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 213.66 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का निफ्टी भी 9.80 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 18,122.50 अंक पर बंद हुआ

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बाजार लाभ और नुकसान के बीच घूमता रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

Top Losers
सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Top Gainers
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और मारुति शामिल हैं।

International Indices
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.71 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

FIIs
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 867.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement