facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 4:57 PM IST

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण आज यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 40 अंकों की मामूली गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी में 34 अंकों की नरमी रही।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 40.14 अंक यानी 0.07 फीसदी टूटकर 57,613.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 57,949.45 तक गया और नीचे में 57,494.91 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 34 अंक यानी 0.02 फीसदी लुढ़का। निफ्टी कारोबार के अंत में 16,951.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,061.75 तक गया और नीचे में 16,913.75 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, और एनटीपीसी सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.13 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, विप्रो और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.92 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट मामूली नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 फीसदी मजबूत होकर 78.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 890.64 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement