facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी सपाट, JFSL 5 फीसदी चढ़ा

Advertisement

Stock Market: निफ्टी 19,350 के करीब, बैंकिंग शेयरों में गिरावट

Last Updated- August 30, 2023 | 4:22 PM IST
Stock Market Holiday

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले-जुले रुझानों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) महज 11 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी केवल 5 अंको की बढ़त दर्ज की।

मासिक F&O एक्सपायरी के अंतिम दिन इक्विटी बाजार सीमित दायरे में रहा, मेटल, IT और चुनिंदा ऑटो शेयरों ने दिन के अधिकांश समय तक बेंचमार्क सूचकांकों पर बढ़त बनाए रखी। हालांकि, बैंकिंग शेयरों में अंतिम समय में बिकवाली से बढ़त कम हो गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने 0.8 फीसदी तक की बढ़त के साथ अपने लार्ज-कैप प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ना जारी रखा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 11.43 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 65,087.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,458.70 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,052.74 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 4.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,347.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,452.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,334.75 तक आया।

Also read: Rishabh Instruments IPO : सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, एंकर निवेशक से जुटाए 147 करोड़ रुपये

JFSL लगातार दूसरे दिन बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। जियो फाइनैंशियल सर्विसेज, टाटा स्टील, मारुति, M&M और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़े।

बैंकिंग शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, SBI, ICICI बैंक, HDFC और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.59 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement