facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 346 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 6:51 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण आज यानी बुधवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 346 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 129 अंकों की बढ़त के साथ 17,000 के पार निकल गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 346.37 अंक यानी 0.60 फीसदी मजबूत होकर 57,960.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 58,124.20 तक गया और नीचे में 57,524.32 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 129 अंक यानी 0.76 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,080.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,126.15 तक गया और नीचे में 16,940.60 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनैंस, हिंदुस्तान युनिलिवर और एनटीपीसी सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.72 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 4 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.63 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को गिरावट रही थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 78.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशक एक बार फिर से भारतीय बाजार में पूंजी डालने लगे हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 1,245.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। शेयर बाजार रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement