facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा; निफ्टी 25 हजार के करीब पंहुचा, बैंकिंग शेयर चमके

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.07 प्रतिशत या 16.50 अंक की बढ़त लेकर 25 हजार के करीब 24,998.45 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- October 10, 2024 | 4:25 PM IST
Market is not worried about Maharashtra results, keeping an eye on policy announcements and global events बाजार को महाराष्ट्र के नतीजों की चिंता नहीं, नीतिगत घोषणाओं और वैश्विक घटनाओं पर टिकी नजर

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुआ। एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुख और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की तरफ से एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज तेजी के साथ 81,832.66 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 81,832.66 से 82,002.84 अंक के बीच झूलने के बाद सेंसेक्स अंत में 144.31 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 81,611.41 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.07 प्रतिशत या 16.50 अंक की बढ़त लेकर 25 हजार के करीब 24,998.45 अंक पर बंद हुआ।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 2.32 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा सनफार्मा, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, टाइटन, एलऐंडटी और टीसीएस के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, कोटक बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 4.16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही एचडीएफ़सी बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, मारुति, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर तेजी में रहे।

image.png

टाटा ग्रुप के शेयर 15 प्रतिशत तक चढ़े

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनियों के शेयर गुरुवार को 15 प्रतिशत तक बढ़ गए। इनमें टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज प्रमुख लाभ में रहे।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा, जिन्होंने समूह को एक वैश्विक समूह में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

बुधवार को शेयर बाजार की कैसी थी चाल ?

BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स बुधवार को 0.21% या 167.71 अंक लुढ़ककर 81,467.10 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, NSE का बेंचमार्क निफ्टी 50 31.20 अंक या 0.12% गिरकर 24,981.95 के लेवल पर क्लोज हुआ था।

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement