facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: बाजार में लगातार आठवें दिन तेजी, सेंसेक्स 235 अंक मजबूत, निफ्टी 17,800 के पार

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 4:49 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण लगातार आठवें दिन शेयर बाजार में तेजी रही। आज यानी बुधवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 235 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 90 अंकों की बढ़त के साथ 17,800 के पार निकल गया। सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और वाहन शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई। कारोबारियों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरुआत से भी बाजार धारणा को बल मिला।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 235.05 अंक यानी 0.39 फीसदी मजबूत होकर 60,392.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,437.64 तक गया और नीचे में 60,094.69 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 90.10 अंक यानी 0.51 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,812.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,825.75 तक गया और नीचे में 17,717.25 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.48 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 13 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट और एसबीआई सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.58 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 85.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 342.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement