facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी लौटी; Sensex 690 अंक चढ़ा, मेटल और टेलीकॉम शेयरों में तेजी

Advertisement

Sensex के कुल 30 में से 25 शेयर लाभ में रहे जबकि Nifty के 50 शेयरों में से 43 फायदे में रहे।

Last Updated- January 24, 2024 | 9:51 PM IST
जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर सूचकांक बंद, Stock Market: Index closed at new high in the first trading session of July

Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और BSE सेंसेक्स में 690 अंक का उछाल आया। मुख्य रूप से मेटल, जिंस और टेलीकॉम शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें तेजी आई। अंत में यह 689.76 यानी 0.98 प्रतिशत उछलकर 71,060.31 अंक पर बंद हुआ। मानक सूचकांक कारोबार के दौरान ऊंचे में 71,149.61 अंक तक गया और नीचे में 70,001.60 अंक तक आया।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 215.15 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,453.95 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील सर्वाधिक 3.77 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा एचसीएल टेक (3.62 प्रतिशत), इंडसइंड बैंक (3.60 प्रतिशत), पावरग्रिड (3.34 प्रतिशत) भी लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और भारतीय एयरटेल भी चढ़कर बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और टीसीएस शामिल हैं। इनमें 2.94 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

सेंसेक्स के कुल 30 में से 25 शेयर लाभ में रहे जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 फायदे में रहे।

Also read: Indian Stock Market: विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 2.4 बिलियन डॉलर निकाले

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों…जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन… में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,115.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 1,053.10 अंक टूटा था और निफ्टी 330.15 अंक नुकसान में रहा था।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 5:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement