facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स 545 अंक चढ़ा, 80 हजार के करीब बंद; HDFC समेत बैंकिंग शेयरों की बढ़ी चमक  

Advertisement

अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील सबसे अधिक लाभ में रहे

Last Updated- July 03, 2024 | 4:19 PM IST
Stocks to Buy

Stock Market: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत रुझानों के बीच बैंकिंग और FMCG शेयरों में भारी खरीदारी के बाद बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार इंट्रा-डे ट्रेड में ऐतिहासिक 80,000 का स्तर पार किया, जबकि निफ्टी बुधवार को 162 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 632.85 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर दिन में पहली बार 80,074.30 के रिकॉर्ड इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। बाद में इंडेक्स मामूली रूप से फिसलकर 80,000 के स्तर के करीब 79,986.80 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 545.35 अंक या 0.69 प्रतिशत ऊपर है।

वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी 162.65 अंक या 0.67 प्रतिशत चढ़कर 24,286.50 के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। दिन के दौरान, यह 183.4 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 24,307.25 के नए इंट्राडे रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया।

Top Gainers

अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील सबसे अधिक लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो नुकसान में रहे।

Also read: पहली बार Sensex 80,000 के पार, जल्द खत्म होगा 87,000 का भी इंतजार! एनालिस्ट ने लार्जकैप्स को लेकर दी सलाह

ग्लोबल मार्केट की चाल पर एक नजर

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में रहे जबकि शंघाई निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत चढ़कर 86.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,000.12 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 34.74 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,441.45 पर बंद हुआ था। निफ्टी 18.10 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 24,123.85 पर आ गया था।

Advertisement
First Published - July 3, 2024 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement