facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स 1,331 अंक चढ़कर फिर हुआ 80 हजारी, निफ्टी 24,550 के करीब; IT और बैंकिंग शेयर चमके

Advertisement

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, M&M, TCS और HCL टेक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 19, 2024 | 4:27 PM IST
सेंसेक्स 1,331 अंक चढ़कर फिर हुआ 80 हजारी, निफ्टी 24,550 के करीब; IT और बैंकिंग शेयर चमके Closing Bell: Sensex rises 1,331 points and reaches 80 thousand again, Nifty near 24,550; IT and banking shares shine

Stock Market: आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी के दम पर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी-50 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,330.96 अंक या 1.68 प्रतिशत चढ़कर एक बार फिर से 80 हजार के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में यह 80,436.84 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 79,306.69 और 80,518.21 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 397.40 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,541.15 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,204.50 और 24,563.90 के रेंज में कारोबार हुआ।

IT और बैंकिंग शेयर चमके

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, M&M, TCS और HCL टेक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, SBI, टाइटन, ITC, NTPC, HDFC बैंक, मारुति, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, JSW स्टील, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, HUL, ICICI बैंक, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, L&T, रिलायंस और बजाज फाइनैंस के शेयर भी लाभ में रहे।

सन फार्मा रहा सेंसेक्स का टॉप लूजर

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 1 शेयर सन फार्मा लाल निशान पर बंद हुआ।

Also read: Ola Electric की मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री, शेयरों में धमाकेदार उछाल, लगा 20% का अपर सर्किट

ग्लोबल मार्केट में रही तेजी

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग काफी ऊंचे स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार ज्यादातर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुए।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने खरीदे शेयर

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) शुक्रवार को 2,606 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार थे, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने 767 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल बंद थे शेयर बाजार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद थे। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 149.85 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 79,105.88 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 4.75 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement