facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार की रिकॉर्ड ब्रेकिंग तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex फिसलकर 80 हजार के नीचे आया

Advertisement

Stock Market: निफ्टी 22 अंक चढ़कर 24,324 के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, HDFC बैंक का शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़का  

Last Updated- July 05, 2024 | 5:39 PM IST
Culver Max

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में दो दिन से जारी रिकॉर्ड ब्रेकिंग तेजी पर आज ब्रेक लग गया। HDFC बैंक, टाइटन, टाटा स्टील और M&M के शेयरों में बिकवाली के कारण शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 53.07 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 79,996.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 79,478.96 और 80,149.87 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 21.70 अंक यानी 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त देखी गई। निफ्टी दिन के अंत में 24,323.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,168.85 और 24,363.00 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। रिलायंस, SBI, NTPC, HUL और L&T सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर रहे। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, ITC, JSW स्टील, सन फार्मा, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एक्सिस, मारुति, टेक महिंद्रा और ICICI बैंक भी लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में 13 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HDFC बैंक, टाइटन, टाटा स्टील, M&M और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, HCL टेक, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स और इंफोसिस नुकसान में रहे।

Also read: Motilal Defence Fund ने जुटाए 1676 करोड़ रुपये, लेकिन क्या इसमें निवेश करना सही होगा?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “घरेलू बाजार में मिले-जुले रुझान के साथ कारोबार हुआ, जिसमें बैंक क्षेत्र का दबदबा रहा। जून तिमाही में शीर्ष बैंकों की जमा वृद्धि में तिमाही आधार पर गिरावट आने से चिंता और बढ़ गई।’’

नायर ने कहा कि मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया और संबंधित बीएसई सूचकांकों ने अब तक के उच्चतम स्तर को छुआ।

एशिया के अन्य बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को बाजार बंद रहे।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को शुद्ध रुप से 25.67 अरब डॉलर के शेयर खरीदे और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने (DIIs) 23.75 अरब डॉलर के शेयर बेचे।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को बेंचमार्क सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के लेवल के पार बंद हुआ था। सेंसेक्स 62.87 अंक या 0.08 प्रतिशत चढ़कर 80,049.67 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 17.55 अंक या 0.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,304.05 अंक के लेवल पर बंद हुआ था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement