facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell : सेंसेक्स 632 अंक फिसला, निफ़्टी 18,000 के नीचे बंद

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 4:54 PM IST
share market, BSE

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई और BSE Sensex 600 से अधिक अंक गिरकर बंद हुआ। बैंक, आईटी, मेटल और फाइनेंस कंपनियों के शेयर में बिकवाली के कारण बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयर पर आधारित BSE Sensex शुरूआती कारोबार में 243 अंक गिरकर 60,504.30 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 59,938.38 अंक के निचले और 60,809.65 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। अंत में यह 631.83 अंक या 1.04 फीसदी की गिरावट लेकर 60,115.48 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 भी 183.10 अंक या 1.01 फीसदी फिसलकर 17,918.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स  की कंपनियों में टाटा मोटर्स का शेयर सबसे अधिक 6.07 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। साथ ही टाटा स्टील और पावर ग्रिड समेत हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ भारती एयरटेल का शेयर 2.92 फीसदी गिर गया। इसके अलावा एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी समेत 22 कंपनियों के शेयर गिरावट में बंद हुए।

इस बीच,अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत गिरकर 79.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 203.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement