facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में मामूली तेजी, Sensex 31 अंक चढ़ा, Nifty 21,545 पर बंद

Advertisement

Sensex की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, सन फार्मा और टाटा स्टील प्रमुख से लाभ में रहीं।

Last Updated- January 09, 2024 | 5:03 PM IST
Share Market

स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को मामूली तेजी रही और BSE सेंसेक्स 31 अंक की बढ़त में रहा। सेंसेक्स शुरू में अच्छी बढ़त के साथ खुला लेकिन कारोबार की समाप्ति से पहले बिकवाली के चलते इसका लाभ सिमट गया।

कारोबारियों के अनुसार, इसके अलावा निवेशकों ने कंपनियों के तिमाही परिणाम और इस सप्ताह मुद्रास्फीति तथा अन्य महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े आने से पहले मुनाफावसूली को तरजीह दी।

सेंसेक्स शुरू में तेजी से चढ़ा

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरू में तेजी से चढ़ा। लेकिन बाद में कारोबार समाप्ति से पहले बिकवाली दबाव से इसके लाभ में कमी आई। अंत में यह 30.99 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 71,386.21 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 680.25 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान हुए ज्यादातर लाभ को गंवाते हुए अंत में 31.85 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 21,544.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 211.45 अंक तक चढ़ गया था।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, सन फार्मा और टाटा स्टील प्रमुख से लाभ में रहीं।

Top Losers

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका में प्रौद्योगिकी कंपनियों में तेजी और उभरती प्रौद्योगिकी की मांग से देश के आईटी क्षेत्र में सकारात्मक धारणा रही…।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार में यह उम्मीद है कि अमेरिका में मुद्रास्फीति नरम होने से निकट भविष्य में नीतिगत दर में कटौती होगी। इससे कुल मिलाकर धारणा मजबूत हुई है। लेकिन एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के साथ शेयरों के उच्च मूल्यांकन को लेकर चिंता के बीच मुनाफावसूली से बाजार हल्के लाभ में रहा।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.43 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 5:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement