facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में सुस्ती, Sensex 224 अंक टूटा, Nifty 19,400 के नीचे

Advertisement

विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के चलते शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी रही। 

Last Updated- July 12, 2023 | 4:15 PM IST
Stock Market Today
BS

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित संकेतों के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार नरम रहे क्योंकि निवेशकों ने भारत और अमेरिका में आज आने वाले प्रमुख CPI महंगाई के डेटा से पहले सावधानी बरती। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 224 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 55 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले विदेशी निवेशकों की लिवाली (buying) जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के चलते शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी रही।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आई गिरावट

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 223.94 अंक यानी 0.34 फीसदी टूटकर 65,393.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,811.64 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,320.25 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 55.10 अंक यानी 0.28 फीसदी गिरा। निफ्टी दिन के अंत में 19,384.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,507.70 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,361.75 तक आया।

Also read: Online Gaming पर GST की मार, Delta Corp, Nazara के शेयर 14 फीसदी लुढ़के

कोटक बैंक रहा सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल सात शेयर हरे निशान पर बंद हुए। कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, नेस्ले और टाइटन सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा कोटक बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.62 फीसदी तक चढ़े।

Also read: अनजाने में हुए उल्लंघन पर FPI को मिलेगी राहत

इन कंपनियों के शेयर घाटे में

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, HDFC बैंक और NTPC सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.17 फीसदी तक गिर गए।

Also read: RIL Stock Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 13 महीने के टॉप लेवल पर पहुंचा

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,197.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 फीसदी चढ़कर 79.54 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 273.67 अंक या 0.42 फीसदी बढ़कर 65,617.84 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 83.50 अंक या 0.43 फीसदी चढ़कर 19,439.40 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement