facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: ऑलटाइम हाई पर शेयर बाजार; 759 अंक चढ़कर Sensex पहली बार 73 हजार के पार

Advertisement

Stock Market: 216 अंक चढ़कर Nifty भी 22,000 के शिखर पर पहुंचा

Last Updated- January 15, 2024 | 4:38 PM IST
जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर सूचकांक बंद, Stock Market: Index closed at new high in the first trading session of July

Stock Market: IT कंपनियों, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जोरदार लिवाली से देसी शेयर बाजारों ने सोमवार को भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा। तेजी के सिलसिले के बीच सेंसेक्स पहली बार 73,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 22,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स लगातार पांचवें सत्र में बढ़त में रहा और 759 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 215 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स 38,162 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया और BSE स्मॉलकैप 44,872 पर पहुंच गया। दोनों सूचकांक क्रमशः 0.67 प्रतिशत और 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

Also read: मात्र 26 ट्रेडिंग सेशन में 21 से 22 हजार पर पंहुचा Nifty-50, Wipro समेत इन शेयरों में आया सबसे ज्यादा उछाल

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 759.49 अंक यानी 1.05 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 73,327.94 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 72,909.00 और 73,402.16 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 215.90 अंक यानी 0.99 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,110.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,963.55 और 22,115.55 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

उम्मीद से बेहतर तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आईटी दिग्गज कंपनियों इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचसीएल टेक ने इस तेजी की अगुवाई की। आईटी शेयरों में जोरदार तेजी से सूचकांकों को नए रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचने में मदद मिली। तेल एवं गैस और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों ने भी तेजी को बढ़ावा दिया। सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो ने छह प्रतिशत से अधिक की लंबी छलांग लगाई। एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी तेजी रही।

Top Losers

दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में मामूली गिरावट रही। दोपहर के कारोबार में यूरोप के बाजारों में गिरावट का रुख था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नरम रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत गिरकर 78.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 340.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। पिछले कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 847.27 अंक बढ़कर 72,568.45 अंक पर और निफ्टी 247.35 अंक चढ़कर 21,894.55 अंक पर बंद हुआ था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement