facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, Sensex पहली बार 81 हजार के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान

Advertisement

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। TCS, बजाज फिनसर्व, M&M, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे।

Last Updated- July 18, 2024 | 4:12 PM IST
Maruti Suzuki Share price

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। शुरुआती गिरावट से उभरकर दूसरे सत्र में बाजार ने रफ्तार पकड़ी और आईटी शेयरों में बिकवाली के दम पर बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स पहली बार 81,000 अंक के ऊपर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 50 इंट्राडे कारोबार में 24,800 को पार कर गया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 626.91 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 81,343.46 के नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 80,390.37 और 81,522.55 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 187.85 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 24,800.85 के नए शिखर पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,504.45 और 24,837.75 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। TCS, बजाज फिनसर्व, M&M, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, HUL, SBI, HCL टेक, ITC, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, सन फार्मा, ICICI बैंक, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, L&T, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर भी लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, JSW स्टील, NTPC, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, पावर ग्रिड, HDFC बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे।

Also read: Sanstar IPO: ग्रे मार्केट में मचा रहा धूम सनस्टार का आईपीओ, निवेशक 19 जुलाई से लगा सकेंगे दांव

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार के दूसरे सत्र में फ्रंटलाइन इंडेक्स मजबूत हुए और आईटी शेयरों में नए सिरे से खरीदारी के कारण नई ऊंचाई पर पहुंच गए। रुपये में कमजोरी और जून तिमाही में देश की प्रमुख आईटी कंपनियों की मजबूत प्रदर्शन रिपोर्ट के बाद इस क्षेत्र के प्रति निवेशकों की आशा बढ़ी है। हालांकि, उच्च मूल्यांकन और क्षेत्रीय परिवर्तन के कारण व्यापक बाजार प्रमुख सूचकांकों से पिछड़ गया, जो विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निजी खपत में संभावित सुधारों से प्रभावित है।

पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे बाजार

पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 52 अंक चढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। NSE निफ्टी भी नए शिखर 24,600 के ऊपर पहुंच गया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 51.69 अंक यानी 0.06 प्रतिशत चढ़कर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 80,716.55 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 26.30 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ नये शिखर 24,613 अंक पर बंद हुआ। बता दें कि बुधवार को मुहर्रम के कारण बाजार बंद था।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement