facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 355 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,100 के पार 

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 5:22 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच धातु, बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार आज यानी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 355 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 114 अंकों की बढ़त के साथ 17,100 के पार निकल गया। बीएसई मिडकैप 0.29 फीसदी, जबकि स्मॉलकैप 0.69 फीसदी चढ़ गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 355.06 अंक यानी 0.62 फीसदी मजबूत होकर 57,989.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 58,178.94 तक गया और नीचे में 57,503.90 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 114.45 अंक यानी 0.67 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,100.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,145.80 तक गया और नीचे में 16,958.15 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, कोटक बैंक और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.58 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा आईसीआईसीआई, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इंफोसिस भी लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आईटीसी, मारुति, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान आईटीसी के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.51 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। दिन में कारोबार के दौरान यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 75.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 82.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement