facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार लगातार छठे दिन गुलजार, Sensex 333 अंक चढ़ा, Nifty 19,800 के पार

Advertisement

Stock Market: NTPC, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- September 08, 2023 | 4:31 PM IST
Stock Market: Market at new high on the 5th day, bullish morale remains intact with the help of cash flow and encouragement from China 5वें दिन नई ऊंचाई पर बाजार, नकदी प्रवाह की मदद और चीन के प्रोत्साहन से तेजी का मनोबल बरकरार

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले नकारात्मक रुझानों के बावजूद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार छठे दिन हरे निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) ने 333 अंकों की उछाल दर्ज की। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 93 अंको की बढ़त दर्ज की गई। आज के कारोबार में लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और बैंकिंग शेयर प्रमुख मूवर्स थे, जबकि व्यापक बाजार में बिजली और रेल से संबंधित शेयर ठोस लाभ के साथ बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 333.35 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 66,598.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,766.92 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 66,299.30 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 92.90 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,819.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,867.15 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,727.05 तक आया।

Also read: Mobikwik लगातार तीन से चार तिमाहियों में मुनाफे के बाद IPO लाने की तैयारी में

NTPC बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा NTPC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.65 फीसदी तक चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, ITC, विप्रो, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.79 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement