facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गुलजार! Sensex 281 अंक चढ़ा, Nifty 22,122 पर बंद

Advertisement

Share Market Today : Nifty-50 भी 81.55 अंक या 0.37प्रतिशत चढ़कर एक बार फिर 22 हजार के लेवल को पार करते हुए 22,122.25 अंक पर बंद हुआ था।

Last Updated- February 19, 2024 | 4:12 PM IST
Stock market today

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के साथ क्लोज हुआ। फाइनेंशियल और एनर्जी शेयरों में तेजी के बाद एनएसई का निफ्टी-50 इंडेक्स इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 281.52 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 72,708.16 पर बंद हुआ। इंट्राडे कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72,881.93 के उच्च और 72,308.68 के निचले स्तर तक चला गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 81.55 अंक या 0.37प्रतिशत चढ़कर एक बार फिर 22 हजार के लेवल को पार करते हुए 22,122.25 अंक पर बंद हुआ था।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे ज्यादा 2.86 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुआ। साथ ही आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, आईटीसी, टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, एलएंडटी का शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा विप्रो, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स समेत 13 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए।

Nifty-50 ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारत की टॉप 50 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला निफ्टी-50 (Nifty-50) आज लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में तेजी का सिलसिला जारी रखते हुए 22,157.90 अंक के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था।

NSE में लिस्टेड कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप (Mcap) आज की रैली में 4.65 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। पिछले चार ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी-50 (Nifty-50) में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच यूरोप के शेयर बाजार में गिरावट रही। वहीं, चीन का स्टॉक मार्किट लूनर न्यू ईयर की लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को फिर से खुल गया। राष्ट्रपति दिवस के चलते अमेरिका के शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार नहीं होगा।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार को 376.26 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 72,426.64 पर बंद हुआ। इंट्राडे कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,545.33 के उच्च और 72,218.10 के निचले स्तर तक चला गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 129.95 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़कर एक बार फिर 22 हजार के लेवल को पार करते हुए 22,040.70 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement