facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार गुलजार, Sensex 61,100 के ऊपर बंद, Nifty 18,000 के पार

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 5:16 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

मिले-जुले वैश्विक रुझानों के बीच लगातार पांचवें दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के पूंजी निवेश के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) एवं ITC के शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार में तेजी आई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 463.06 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 150 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,065.00 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। IT, PSU बैंक और हेल्थ केयर सेक्टर में सबसे ज्यादा देखी गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक (Standard Index) सेंसेक्स 463.06 अंक यानी 0.76 फीसदी मजबूत होकर 61,112.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,209.46 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 60,507.83 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 149.95 अंक यानी 0.84 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,065.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,089.15 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,885.30 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। विप्रो, नेस्ले इंडिया, SBI, लार्सन एंड टूब्रो और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा विप्रो के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.89 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों की चाल में आएगा बदलाव

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एक्सिस बैंक, HCL टेक, टाइटन, HUL और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान एक्सिस बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.39 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग सूचकांक में भी तेजी का दौर रहा। यूरोप के शेयर बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को बढ़त दर्ज की गई थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 फीसदी चढ़कर 78.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने फिर से भारतीय बाजारों में पूंजी डालनी शुरू कर दी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 1,652.95 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement