facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार गुलजार, Sensex 556 अंक उछला, Nifty 19,400 के पार

Advertisement

Stock Market: मेटल इंडेक्स 3 फीसदी और ऑटो 2 फीसदी तक चढ़ा

Last Updated- September 01, 2023 | 4:43 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले मजबूत रुझानों और सकारात्मक घरेलू आर्थिक आंकड़ों के बीच शुक्रवार को ऊर्जा, धातु एवं तेल शेयरों में खरीदारी के कारण हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) ने 556 अंकों की उछाल दर्ज की। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 181 अंको की बढ़त दर्ज की गई।

अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि रहने से निवेशकों के सेंटीमेंट को बल मिला है। यह पिछली चार तिमाहियों में सबसे ऊंची वृद्धि दर है। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 555.75 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 65,387.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,473.27 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,818.37 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 181.50 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,435.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,458.55 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,255.70 तक आया।

Also read: उतार चढ़ाव के बाद भी चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात मजबूत

NTPC 5 फीसदी से अधिक चढ़ा, बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, JSW स्टील, मारुति, पावर ग्रिड और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा NTPC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 5.23 फीसदी तक चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 4 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, L&T और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान अल्ट्राटेक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.50 फीसदी तक गिर गए।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, अनुकूल वैश्विक संकेतों, उम्मीद से बेहतर घरेलू विनिर्माण आंकड़े और सकारात्मक GDP आंकड़े आने से घरेलू बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान प्रमुख विनिर्माण उद्योगों से जुड़े शेयरों में तेजी रही।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत चढ़कर 87.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 2,973.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement