facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: ऑलटाइम हाई से नीचे आया शेयर बाजार, Sensex 210 अंक टूटा, Nifty में भी गिरावट  

Advertisement

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे।

Last Updated- June 28, 2024 | 4:16 PM IST
Share Market

Stock Market: बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली के बीच दलाल स्ट्रीट पर शुक्रवार को लगातार चार दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दिन की शुरुआत में नए ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बाद फिसलकर लाल निशान पर बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज तेजी के साथ 79,457.58 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 79,672 अंक के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। अंत में सेंसेक्स 210.45 अंक यानी 0.27 फीसदी टूटकर 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 33.90 अंक यानी 0.14 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। निफ्टी दिन के अंत में 24,010.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 23,985.80 और 24,174.00 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। रिलायंस, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और टाइटन सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, SBI, HUL, NTPC, सन फार्मा और HCL टेक भी लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, JSW स्टील, मारुति, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, TCS, बजाज फाइनेंस, M&M, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, L&T, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और ITC नुकसान में रहे।

Also read: Morgan Stanley, Citi, Jefferies: ब्रोकरेज ने रिलायंस-जियो, एयरटेल के टैरिफ इजाफे को किया डिकोड

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड-तोड़ तेजी दर्ज की गई जिससे बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ़्टी (Nifty) अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए थे।

सेंसेक्स 0.72 प्रतिशत या 568.93 अंक की छलांग के साथ 79,243.18 के ऐतिहासिक लेवल पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी-50 भी 0.74 फीसदी या 175.70 अंक की बढ़त के साथ 24,044.50 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - June 28, 2024 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement