facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: ऑलटाइम हाई से नीचे आया शेयर बाजार, Sensex 269 अंक टूटा, Nifty 66 अंक गिरकर 23,501 पर बंद

Advertisement

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एयरटेल, इंफोसिस, टीसीएस, JSW स्टील और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- June 21, 2024 | 5:34 PM IST
Share Market

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को 6 दिन से जारी रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर आज ब्रेक लग गया। इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी पर आज बिकवाली का दबाव देखा गया। निवेशकों ने वैश्विक बाजारों में मंदी के रुझान के बीच तेल और गैस, पूंजीगत वस्तुओं और FMCG शेयरों में बिकवाली की। अब निवेशकों का ध्यान आगामी जीएसटी बैठक पर केंद्रित है, जहां कुछ क्षेत्रों में जीएसटी दरों में बदलाव पर चर्चा चल रही है।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 269.03 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 77,209.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 76,802.00 और 77,808.45 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 65.90 अंक यानी 0.28 फीसदी की हल्की गिरावट देखी गई। निफ्टी दिन के अंत में 23,501.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 23,398.20 और 23,667.10 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एयरटेल, इंफोसिस, टीसीएस, JSW स्टील और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, HCL टेक, व्रिपो और मारुति के शेयर भी लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, L&T, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया और HUL सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे।

Also read: Avanse Financial ने 3,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए, वारबर्ग पिंकस का इस NBFC में लगा है पैसा

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मॉनसून की धीमी प्रगति पर चिंताओं के बीच घरेलू बाजार में हल्की मुनाफावसूली देखी गई, जिसके परिणामस्वरूप FMCG सेक्टर का प्रदर्शन कमजोर रहा। उत्तरी भारत में गर्मी के कारण कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तेजी आ रही है। एक्सेंचर के कमजोर रेवेन्यू गाइडेंस के कारण अमेरिकी टेक शेयरों में मुनाफावसूली होने से ग्लोबल बाजार में नरमी रही। इसके विपरीत, घरेलू आईटी शेयरों में खरीदारी में रुचि देखी गई क्योंकि निवेशकों ने कमजोर कमाई को ध्यान में रखा।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को शेयर बाजार उछाल के साथ ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ था। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 141.34 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,478.93 अंक के ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 0.22 प्रतिशत या 51 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 23,567 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement