facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रौनक, Sensex 66,023 पर बंद; Nifty 28 अंक चढ़ा

Advertisement

इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में तेजी और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

Last Updated- November 22, 2023 | 4:28 PM IST
Stocks to Buy

Stock Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में चढ़कर बंद हुआ और सेंसेक्स 66 हजार अंक के लेवल के पार जबकि निफ्टी 28 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ।

इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में तेजी और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। हालांकि, वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार की बढ़त को सिमित कर दिया।

लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में चढ़ा सेंसेक्स

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 65,839.62 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 66,063.43 के हाईएस्ट लेवल तक गया। अंत में यह 92.47 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 66,023.24 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 28.45 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,811.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी-50 की 29 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 20 के शेयर लाल निशान में बंद हुए जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Top Gainers 

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एनटीपीसी (NTPC Share) के शेयर में सबसे ज्यादा 1.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही पावर ग्रिड, टाइटन, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले और आईटीसी के शेयर पॉजिटिव नोट में बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर गिरकर बंद हुए।

बाजार में तेजी का कारण

बता दें कि इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और इन्फोसिस के शेयर में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। साथ ही अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों में नरमी से आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी से भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई।

FIIs

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने मंगलवार को 455.59 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

वहीं, मंगलवार को बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 275.62 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 65,930.77 पर बंद हुआ। निफ्टी 89.40 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 19,783.40 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement