facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: साल के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार नरमी के साथ बंद; Sensex 170 अंक गिरा, Nifty 21,750 से नीचे

Advertisement

BSE सेंसेक्स 18.8 फीसदी और निफ्टी 20.1 फीसदी की ठोस बढ़त के साथ कैलेंडर वर्ष 2023 को समाप्त कर रहा है।

Last Updated- December 29, 2023 | 5:43 PM IST
Share Market

Stock Market: निवेशकों के सतर्क रुख के बीच साल के अंतिम कारोबारी दिन देसी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारियों ने कहा कि पिछले पांच कारोबारी सत्रों में तेजी रहने के बाद शुक्रवार को ऊर्जा, बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। हालांकि ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव रुझान देखे गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 170 अंक फिसला। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 47 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों क्रमशः 0.85 प्रतिशत और 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए।

बहरहाल, BSE सेंसेक्स 18.8 फीसदी और निफ्टी 20.1 फीसदी की ठोस बढ़त के साथ कैलेंडर वर्ष 2023 को समाप्त कर रहा है।

Also read: फंड रेजिंग की मंजूरी के बाद चमका PNB का शेयर, 52 सप्ताह के हाई लेवल पर पंहुचा

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 170.12 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 72,240.26 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 72,082.64 और 72,417.01 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 47.30 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,731.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,676.90 और 21,770.30 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Losers

साल के अंतिम कारोबारी सत्र में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अधिकांश नुकसान में रहीं। भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, टाइटन, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

Top Gainers

दूसरी ओर टाटा मोटर्स, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट में बढ़त हुई।

Also read: RBI ने PIDF योजना को दिसंबर, 2025 तक बढ़ाया, इनको होगा लाभ

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। दक्षिण कोरिया में बाजार बंद रहे। यूरोपीय बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 371.95 अंक उछलकर 72,410.38 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 123.95 अंक चढ़कर 21,778.70 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत चढ़कर 77.81 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 4,358.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement