facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, Sensex 221 अंक टूटा, Nifty 19,700 के नीचे

Advertisement

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में इंडसइंड बैंक, मारुति, SBI, M&M और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- September 22, 2023 | 6:14 PM IST
हिचकोले खाता रहा शेयर बाजार; Sensex 90 अंक चढ़कर बंद, Nifty 22 हजार के नीचे , Closing Bell: The stock market continued to hesitate; Sensex closed 90 points higher, Nifty below 22 thousand

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रुझानों के कारण हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद लगातार चौथे सत्र में लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 221 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 68 अंको की गिरावट दर्ज की गई।

जेपी मॉर्गन द्वारा अपने इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में भारतीय बॉन्ड को शामिल करने के फैसले से शेयर बाजार को दम मिला और शुरुआती कारोबार में तेजी आई, हालांकि थोड़ी देर बाद ही बाजार ने बढ़त गंवा दी। घरेलू स्तर पर निवेशकों ने स्वास्थ्य देखभाल, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों और जिंस शेयरों में बिकवाली की। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और एचडीएफसी के शेयरों में भारी बिकवाली होने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। BSE मिडकैप सूचकांक में 0.14 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि स्मालकैप सूचकांक में 0.04 प्रतिशत के आंशिक नुकसान में रहा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 221.09 अंक यानी 0.33 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 66,009.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,445.47 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,952.83 तक आया। कारोबार के दौरान इसके उच्चतम एवं निम्नतम स्तर में करीब 500 अंकों का फासला रहा जो भारी उठापटक को दर्शाता है।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 68.10 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,674.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,798.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,657.50 तक आया। इस सप्ताह में सेंसेक्स में कुल 1,829.48 अंक यानी 2.69 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं निफ्टी में भी 518.1 अंक यानी 2.56 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया गया।

Also read: IPCA Lab ने Unichem की 19.29 फीसदी हिस्सेदारी और खरीदी

इंडसइंड बैंक के शेयर में 2.79 फीसदी की उछाल

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, मारुति, SBI, M&M और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.79 फीसदी तक चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। विप्रो, HDFC बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान विप्रो के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.36 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी एवं जापान का निक्की गिरकर बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट एवं हांगकांग के हैंगसेंग बढ़त लेने में सफल रहे। यूरोप के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में भी गुरुवार को गिरावट रही थी।

FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 3,007.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत चढ़कर 93.85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के इस दौर से पहले लगातार 11 कारोबारी सत्रों तक तेजी का सिलसिला रहा जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने में सफल रहे।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement