facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 338 अंक लुढ़का, निफ्टी 17,100 के नीचे बंद

Advertisement

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में लगभग 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- March 15, 2023 | 4:09 PM IST
Stock Market Today
BS

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण लगातार चौथे दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी, मेटल और PSU बैंकों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 338 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी 111 अंक फिसलकर 17,100 के नीचे बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में लगभग 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 337.66 अंक यानी 0.58 फीसदी टूटकर 57,900.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 58,490.98 तक गया और नीचे में 57,721.16 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 111 अंक यानी 0.65 फीसदी फिसला। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,043.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,224.65 तक गया और नीचे में 16,987.10 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाइटन, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैेंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ टाइटन के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.93 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, विप्रो और कोटक बैंक टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.92 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी काफी नुकसान में रहे। हालांकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। वालस्ट्रीट में प्रमुख सूचकांक सोमवार को नुकसान में रहे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 79.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,546.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार विनिर्मित वस्तुओं, ईंधन और बिजली की कीमतों में नरमी से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में घटकर दो साल से अधिक के निचले स्तर 3.85 फीसदी पर आ गई।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement