facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में छठे दिन भी तेजी बरकरार! Sensex 73 हजार के पार, Nifty ऑल टाइम हाई लेवल पर

Advertisement

शेयर बाजार ने कारोबार के पहले घंटे में 0.2 प्रतिशत की गिरावट से उबरते हुए लगातार छठे कारोबारी सेशन में बढ़त का सिलसिला जारी रखा।

Last Updated- February 20, 2024 | 4:50 PM IST
BSE में लिस्टेड कंपनियों का MCap रिकॉर्ड 445.43 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, MCap record of companies listed in BSE reached the level of Rs 445.43 lakh crore

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है मंगलवार को शुरूआती गिरावट के उबरने के बाद लगातार छठे ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ क्लोज हुई।

इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) समेत अन्य बैंकिंग शेयरों में तेजी और निफ्टी-50 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचने के चलते बाजार ग्रीन कलर में बंद हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex Today) पिछले बंद भाव 72,708.16 के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 72,727.87 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72,510.24 अंक के लौ और 73,130.69 के हाईएस्ट लेवल तक गया। अंत में यह 0.48 प्रतिशत या 349.24 अंक बढ़कर 73,057.40 पर बंद हुआ।

निफ्टी-50 नए रिकॉर्ड लेवल पर

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी नयी ऊंचाई पर पहुंच गया। 50 कंपनियों वाला निफ़्टी आज 0.34 प्रतिशत या 74.70 अंक की बढ़त के साथ 22,196.95 पर बंद हुआ, जो इसका ऑल टाइम हाई लेवल है।

शुरूआती गिरावट से उबरा बाजार

शेयर बाजार ने कारोबार के पहले घंटे में 0.2 प्रतिशत की गिरावट से उबरते हुए लगातार छठे कारोबारी सेशन में बढ़त का सिलसिला जारी रखा। पिछले 10 सप्ताह में बाजार की यह सबसे लंबी रैली है।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 4.16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक भी 2.5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर क्लोज हुआ। साथ ही एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक समेत 18 कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, TCS के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट आई। साथ ही बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस ,एचसीएल टेक और TCS समेत 12 कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए।

शेयर बाजार में तेजी की वजह ?

हैवी वेटेज वाले एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंकिंग शेयरों और चुनिंदा एफएमसीजी शेयरों में बढ़त के चलते शेयर बाजार आज चढ़कर बंद हुआ।

181.5 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुए विभोर स्टील ट्यूब्स के शेयर

विभोर स्टील ट्यूबेस के आईपीओ (Vibhor Steel Tubes IPO) की शेयर बाजार में मंगलवार को ब्लॉकबस्टर एंट्री हुई। NSE पर विभोर स्टील का शेयर 425 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 151 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 181.5 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं, BSE पर विभोर स्टील ट्यूब्स का शेयर शानदार रिटर्न के साथ 421 रुपये पर लिस्ट हुआ जो अपने इश्यू प्राइस या प्राइस बैंड की तुलना में 178.81 प्रतिशत ज्यादा है।

पिछले 3 दिन में 1% चढ़ा पेटीएम का शेयर

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications Ltd) के शेयर पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में 16 फीसदी तक चढ़ गए। बीते तीन दिनों से पेटीएम के शेयर में लगातार 5 फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है।

शेयरों में तेजी के कारण फिनटेक कंपनी का मार्केट कैपिटल (MCap) दो दिनों में बढ़कर 23,900 करोड़ रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement