facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 241 अंक चढ़ा, Nifty 19,500 के पार

Advertisement

Stock Market: IT और मेटल शेयरों में तेजी, विप्रो, HCL टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- September 04, 2023 | 4:17 PM IST
Closing Bell: Sensex rises 330 points to 64 thousand, Nifty crosses 19,100

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले सकारात्मक रुझानों और IT तथा मेटल शेयरों में निरंतर खरीदारी के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) ने 241 अंकों की बढ़त दर्ज की। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 93 अंको की बढ़त दर्ज की गई।

अमेरिका में निराशाजनक नौकरियों के आंकड़ों के बाद इस महीने के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बढ़ोतरी पर रोक की उम्मीद मजबूत होने के बाद ग्लोबल लेवल पर सेंटीमेंट पॉजीटिव हो गया।

शुरुआती उतार-चढ़ाव के बीच, S&P BSE सेंसेक्स 65,286 के निचले स्तर तक फिसल गया और 101 अंक नीचे आ गया। हालांकि, इसके बाद BSE बेंचमार्क ने अच्छी रिकवरी की और लाभ में वापस आ गया और दिन के निचले स्तर से 398 अंक ऊपर 65,684 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 240.98 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 65,628.14 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,683.91 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,285.56 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 93.50 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,528.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,545.15 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,432.85 तक आया।

Also read: Nazara Technologies में 100 करोड़ का निवेश करेंगे निखिल कामत, खबर आते ही 10 % दौड़ा कंपनी का शेयर

IT और मेटल शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। विप्रो, HCL टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा विप्रो के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 4.34 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा NTPC, इंफोसिस, पावर ग्रिड, TCS, SBI, HDFC बैंक, L&T, JSW स्टील भी लाभ में रहे।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। M&M, एक्सिस बैंक, ITC, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान M&M के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.97 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement