facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार क्रैश; Sensex 1,769 अंक टूटकर 82,500 के नीचे आया, Nifty में भी 2% से ज्यादा की गिरावट

Advertisement

Stock Market Crash: एनएसई निफ्टी 546.80 अंकों या 2.12 प्रतिशत लुढ़ककर 25,250.10 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 25,230.30 और 25,639.45 के रेंज में कारोबार हुआ।

Last Updated- October 03, 2024 | 4:09 PM IST
stock market

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कोहराम मच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट के बीच बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और इंडेक्स डेरिवेटिव्स के नए नियम लागू होने से बाजार में नकारात्मक माहौल बना हुआ है। विश्लेषकों का कहना है कि लगातार विदेशी फंड की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है।

शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 प्रतिशत की भारी गिरावट लेकर 82,497.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 82,434.02 और 83,752.81 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 546.80 अंकों या 2.12 प्रतिशत लुढ़ककर 25,250.10 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 25,230.30 और 25,639.45 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स और गेनर

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इनमें लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, अदाणाी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

लाभ में रहने वाला एकमात्र शेयर जेएसडब्ल्यू स्टील है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, हांगकांग लाल निशान पर बंद हुआ जबकि टोक्यो हरे निशान पर बंद हुआ। चीन में बाजार छुट्टी के कारण सप्ताह के बाकी दिनों में बंद रहेंगे। यूरोपीय बाजार अधिकतर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

बुधवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे। मंगलवार को बीएसई बेंचमार्क 33.49 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 84,266.29 पर बंद हुआ था। निफ्टी 13.95 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,796.90 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement