facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Closing Bell: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन धड़ाम, Sensex 542 अंक लुढ़का, Nifty 19,400 के नीचे

इंफोसिस, NTPC, सन फार्मा, रिलायंस और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 03, 2023 | 11:17 PM IST
Stock Market Today

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings के अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग घटाने के बाद निवेशक कम उत्साहित नजर आए। वैश्विक बाजारों (global market) में कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच गुरुवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स (Sensex) 542 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) में भी 145 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 542.10 अंक यानी 0.82 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 65,240.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,820.82 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,963.08 तक आया।

Also read: अमेरिकी बुखार से पस्त बाजार, दुनिया भर के बाजारों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 144.90 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,381.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,537.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,296.45 तक आया।

इंफोसिस बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, NTPC, सन फार्मा, रिलायंस और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.60 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा JSW स्टील और पावर ग्रिड लाभ में रहा।

Also read: Dollar Vs Rupee: एक महीने के निचले स्तर पर लुढ़का रुपया

2.5 फीसदी तक टूटा टाइटन

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाइटन, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाइटन के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.56 फीसदी तक गिर गए।

First Published - August 3, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट