facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 106 अंक टूटा, Nifty 19,600 के नीचे

Advertisement

टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फाइनैंस, SBI और एक्सिस बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 08, 2023 | 4:14 PM IST
stock market

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले मिश्रित रुझानों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। PSU बैंकों ने अच्छी बढ़त के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि चुनिंदा IT शेयरों में भी तेजी रही। दूसरी ओर, मेटल और FMCG शेयरों में गिरावट आई।

आज के कारोबर में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 106 अंक टूटा। NSE के निफ्टी (Nifty) में भी 26 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों को इस सप्ताह आने वाली RBI की मौद्रिक नीति और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है। इसके अलावा विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने से भी बाजार पर दबाव बना।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 106.98 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 65,846.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,057.53 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,752.63 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 26.45  अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,570.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,634.40 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,533.10 तक आया।

Also read: PwC ने Paytm Payment Services के ऑडिटर पद से इस्तीफा दिया, S.R. Batliboi की हुई नियुक्ति

टेक महिंद्रा बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फाइनैंस, SBI और एक्सिस बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.82 फीसदी तक चढ़े।

2.62 फीसदी तक टूटा पावर ग्रिड

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, JSW स्टील, HCL टेक और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.62 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement