facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट; Sensex 169 अंक टूटा, Nifty 21,450 के नीचे

Advertisement

ITC, ICICI बैंक और कुछ चुनिंदा IT शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई।

Last Updated- December 18, 2023 | 4:47 PM IST
Stock Market Crash

Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद सोमवार को शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद, इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों ने कमजोर रुख दिखाया। एशिया के अधिकांश बाजारों में कमजोर रुख के बीच निवेशकों के मुनाफावसूली करने से यह गिरावट आई। हालांकि ITC, ICICI बैंक और कुछ चुनिंदा IT शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 169 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 38 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप 0.6 फीसदी बढ़ा।

Also read: Zee-Sony Merger: विलय में देरी की खबर के बाद से ज़ी के शेयरों में गिरावट, 4 फीसदी तक लुढ़के शेयर

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 168.66 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 71,315.09 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,142.29 और 71,552.24 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 38.00 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,418.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,365.35 और 21,482.80 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फाइनैंस, HCL टेक और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा सन फार्मा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.25 फीसदी चढ़ गए।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, ICICI बैंक, JSW स्टील, ITC और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.34 फीसदी गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाभ में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 9,239.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। सेंसेक्स शुक्रवार को 669.55 और निफ्टी 273.95 अंक मजबूत रहते हुए अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement