facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: रिकॉर्ड स्तर से नीचे लुढ़का शेयर बाजार; मुनाफावसूली के कारण Sensex 400 अंक से ज्यादा टूटा

Advertisement

एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, NTPC, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर रहे। इसके अलावा, सन फार्मा, HUL, टाइटन, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे

Last Updated- July 10, 2024 | 5:46 PM IST
Share Market

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बड़े स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव में बिखर गए और रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गए। मेटल, ऑटो और आईटी शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। इसके अलावा, अमेरिका में ब्याज दर में कटौती को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के कारण भी घरेलू इक्विटी बाजार में रुझान और कमजोर हुए हैं।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में  129.72 अंक बढ़कर 80,481.36 के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि, सूचकांक जल्द ही 915.88 अंक या 1.13 प्रतिशत गिरकर 79,435.76 पर आ गया। अंत में यह 426.87 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,924.77 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) भी शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड 24,461.05 पर पहुंच गया, लेकिन इंट्रा-डे में 291.4 अंक या 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह गिरकर 24,141.80 पर आ गया। अंत में यह 108.75 अंक या 0.45 प्रतिशत की नरमी के साथ  24,324.45 पर बंद हुआ।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, NTPC, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर रहे। इसके अलावा, सन फार्मा, HUL, टाइटन, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। M&M, टाटा स्टील, TCS, HCL टेक और SBI सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, JSW स्टील, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, HDFC बैंक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, L&T, रिलायंस, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, ITC, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरों को नुकसान हुआ।

Also read: PLI योजना ने दिखाया दम, नए शिखर पर पहुंची टेलीकॉम उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग; बिक्री 50 हजार करोड़ के पार निकली

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए, जबकि सियोल और टोक्यो ऊंचे स्तर पर बंद हुए। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय बाजार बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख पर बंद हुए।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 314.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत चढ़कर 84.86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दो दिन की सुस्ती के बाद फिर से तेजी लौटी थी। ऑटो और FMCG शेयरों में बढ़त और विदेशी निवेश के फ्लो के कारण इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों ने मंगलवार को लगातार बढ़त बनाई और रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गए थे।

सेंसेक्स (Sensex) 391.26 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 80,351.64 अंक के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 112.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त देखी गई थी। निफ्टी दिन के अंत में 24,433.20 अंक के नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement