facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 455 अंक टूटा, Nifty 22,000 के नीचे आया

Advertisement

Stock Market: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 152.05 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,995.85 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- April 18, 2024 | 6:40 PM IST
Stock Market Crash

Stock Market: शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में आज BSE सेंसेक्स 455 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 152 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए। कुछ चुनिंदा आईटी शेयरों में तेजी देखी गई जबकि बैंकिंग शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों ने कहा कि नीतिगत दर में कटौती की उम्मीदें धूमिल होने और घरेलू बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के लगातार पलायन की चिंताओं ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 454.69 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिवारट के साथ 72,488.99 अंक पर बंद हुआ। हालांकि सेंसेक्स ने आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की मगर सत्र के दूसरे हाफ में बिकवाली के दबाव में अपनी सारी बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स में आज 72,365.67 और 73,473.05 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 152.05 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,995.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,961.70 और 22,326.50 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: HDFC Life Q4 FY24 results: बीमा कंपनी ने दर्ज किया 15 फीसदी नेट मुनाफा, प्रीमियम आय हुई 63 हजार करोड़ रुपये

Top Losers

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से नेस्ले में सर्वाधिक तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कम विकसित देशों में अधिक चीनी की मौजूदगी वाले शिशु दूध उत्पादों की बिक्री करने की खबरें आने से नेस्ले के शेयर टूट गए। इसके अलावा टाइटन, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, आईटीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी गिरकर बंद हुए।

Top Gainers

दूसरी तरफ भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, इन्फोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दर में कटौती की उम्मीद घटने से प्रभावित कारोबारी धारणा ने घरेलू सूचकांकों को दबाव में ला दिया। निवेशक आगे की दिशा के लिए चौथी तिमाही के नतीजों पर करीबी निगाह रखेंगे।”

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। यूरोप के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार निचले स्तर पर बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत गिरकर 86.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 4,468.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की थी।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल?

मंगलवार (16 अप्रैल) को पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए थे। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 456.10 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 72,943.68 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 124.60 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। निफ्टी दिन के अंत में 22,147.90 अंक पर बंद हुआ था। बुधवार, 17 अप्रैल को बाजार रामनवमी के अवसर पर बंद थे।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 3:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement