facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Q1 रिजल्ट से पहले निवेशकों ने की मुनाफावसूली

Advertisement

Sensex 27.43 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,897.34 पर बंद हुआ। Nifty 8.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,315.95 पर बंद हुआ।

Last Updated- July 11, 2024 | 4:32 PM IST
Stock Market Fall

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कंपनियों की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा से पहले निवेशकों ने दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली की। बाजार में कमजोरी का यह लगातार दूसरा दिन था।

शुरुआती बढ़त को गंवाने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 27.43 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,897.34 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सूचकांक 245.32 अंक चढ़कर 80,170.09 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, लेकिन बाद में हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के कारण इसकी बढ़त कम हो गई। सेंसेक्स में आज 79,464.38 और 80,170.09 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) 8.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,315.95 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 24,402.65 के उच्चतम और 24,193.75 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। ITC, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, SBI और टाइटन, सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर रहे। इसके अलावा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, HCL टेक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, TCS, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, रिलायंस और JSW स्टील के शेयर लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनेंस, M&M, NTPC, नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, सन फार्मा, L&T, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, मारुति, ICICI बैंक, HDFC बैंक अदाणी पोर्ट्स और HUL के शेयरों को नुकसान हुआ।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “प्रमुख सूचकांक एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं और पहली तिमाही की कमाई के मौसम से पहले अपने प्रीमियम मूल्यांकन को सही ठहराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसके कम रहने का अनुमान है।”

Also read: Reliance Jio की 112 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर हो सकती है लिस्टिंग, RIL के टारगेट प्राइस पर भी Jefferies ने दी राय

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग बढ़त पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार पॉजिटिव क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार काफी बढ़त पर बंद हुए।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 583.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत चढ़कर 85.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़े स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव में बिखर गए और रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गए। मेटल, ऑटो और आईटी शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी।

सेंसेक्स (Sensex) 426.87 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,924.77 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 108.75 अंक या 0.45 प्रतिशत की नरमी के साथ 24,324.45 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement