facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट; Sensex 379 अंक टूटा, Nifty 21,700 के नीचे

Advertisement

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई।

Last Updated- January 03, 2024 | 7:53 PM IST
Share Market

Stock Market: फाइनैंशियल और IT शेयरों में भारी बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के कारण देसी शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुए। इस बीच, एशियाई बाजारों में मिले-जुले संकेत देखे गए। नए साल की छुट्टियों के चलते यूरोपीय और अमेरिकी बाजार में सोमवार को कारोबार नहीं हुआ। भारत में बढ़ते कोविड के मामले भी निवेशकों की चिंता बढ़ा रहे है।

कारोबार के अंतिम सत्र में बाजार ने थोड़ी रिकवरी की। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 551.93 अंक गिरकर 71,720.01 पर और निफ्टी 135.30 अंक गिरकर 21,606.50 पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद बैंचमार्क सूचकांकों ने कुछ हद तक वापसी की। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 379 अंक फिसलकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 82 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक घाटे की भरपाई करने से पहले इंट्राडे ट्रेड में 0.5 प्रतिशत से अधिक गिर गए और नेगेटिव सेंटीमेंट के साथ बंद हुए।

Also read: महिला कर्मचारी अब फैमिली पेंशन के लिए पति से पहले बच्चों को कर सकेंगी नॉमिनेट

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 379.46 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 71,892.48 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,613.74 और 72,332.85 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 81.65 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,660.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,555.65 और 21,755.60 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, विप्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर में प्रमुख रूप से गिरावट आई।

Top Gainers

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और टाइटन शामिल हैं।

Also read: Russian crude oil: रूसी तेल जहाज भारत से बना रहे दूरी, पेमेंट संबंधी चिंताएं बनी वजह

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजार शुरुआती कारोबार में सकारात्मक दायरे में रहे। एशिया, यूरोप तथा अमेरिकी बाजार सोमवार को नये साल के मौके पर बंद थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.05 प्रतिशत उछलकर 78.58 डॉलर प्रति बैरल रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 855.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स सोमवार को 31.68 और निफ्टी 10.50 अंक के मामूली लाभ में रहा था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement