facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में दूसरे दिन गिरावट, Sensex 299 अंक लुढ़का, Nifty 19,700 के नीचे

Advertisement

Closing Bell इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- July 24, 2023 | 4:08 PM IST
Stock Market Today
BS

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित रुझानों और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने के चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। शुरुआती कारोबार में फ्रंटलाइन सूचकांकों सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट का यह सिलसिला कारोबार के अंतिम घंटो तक जारी रहा और शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए।

आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) लगभग 300 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 73 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 299.48 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 66,384.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,808.56 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 66,326.25 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 72.65 अंक यानी 0.37 फीसदी गिरा। निफ्टी दिन के अंत में 19,672.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,782.75 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,658.30 तक आया।

Also read: Netweb Technologies IPO: सर्वर कंपनी के आईपीओ अलॉटमेंट की आज डेट, इन्वेस्टर्स ऐसे चेक करें स्टेटस

इंडसइंड बैंक बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.01 फीसदी तक चढ़े।

इन कंपनियों के शेयर घाटे में

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। ITC, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान ITC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.87 फीसदी तक गिर गए।

Also read: Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट साथ 82.01 पर पहुंचा

FIIs

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,998.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। कारोबार के शुरुआती घंटों में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 फीसदी गिरकर 80.96 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स (Sensex) 887.64 अंक यानी 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 66,684.26 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी (Nifty) 234.15 अंक यानी 1.17 फीसदी तक लुढ़ककर 19,745.00 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement