facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट; Sensex 232 अंक टूटा, Nifty 19,550 के नीचे

Advertisement

Stock Market Updates: इंट्रा डे ट्रेड में आज कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, TCS, NTPC और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- October 20, 2023 | 4:01 PM IST
Stock market fell after being shocked by the results of Lok Sabha elections, investors lost Rs 31 lakh crore लोकसभा चुनाव के नतीजों से सदमा खाकर गिरा शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 31 लाख करोड़ रुपये की चपत

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रुझानों के बीच कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी जारी रहने के कारण हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 232 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 84 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में एक फीसदी की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप में 0.8 फीसदी की गिरावट आई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 231.62 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 65,397.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,555.14 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,308.61 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 84.35 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,540.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,593.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,518.70 तक आया।

Also read: Jefferies ने घटाई IGL की रेटिंग, शेयर में आई बड़ी गिरावट, ये है वजह

कोटक बैंक बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, TCS, NTPC और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा कोटक बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.80 फीसदी चढ़े। इसके अलावा HDFC बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और सन फार्मा भी लाभ में रहे।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। ITC, टाटा स्टील, HUL, SBI और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान ITC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.68 फीसदी गिर गए।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement