facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 505 अंक टूटा…Tata Motors का शेयर चमका

Advertisement

फाइनेंशियल और आईटी शेयर में मुनाफावसूली तथा वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण बाजार में गिरावट आई।

Last Updated- July 07, 2023 | 4:30 PM IST

स्थानीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र (Stock Market Today) यानी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 505 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ।

फाइनेंशियल और आईटी शेयर में मुनाफावसूली तथा वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण बाजार में गिरावट आई। इसी के साथ बाजार अपने ऑल टाइम हाई स्तर से नीचे उतर गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 505.19 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट लेकर 65,280.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66 हजार के करीब 65,898.98 अंक तक चला गया था। हालांकि, कारोबार के अंत में यह गिरावट में बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में 26 शेयर लाल निशान में बंद हुए जबकि केवल चार लाभ में रहे।

निफ़्टी में भी गिरावट

अपनी आठ दिन की तेजी का सिलसिला समाप्त करते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 165.50 या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,331.80 पर बंद हुआ। निफ्टी के 44 शेयरों में गिरावट आई जबकि छह शेयरों में तेजी आई।

पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा टूटा

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2.76 प्रतिशत गिरा। साथ ही इंडसइंड बैंक में 2.34 फीसदी, एचयूएल में 2.23 फीसदी और एनटीपीसी में 2.04 फीसदी की गिरावट आई।

आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईटीसी, इंफोसिस, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के स्टॉक भी नुकसान में रहे।

टाटा मोटर्स और टाइटन का शेयर चमका

दूसरी तरफ टाटा मोटर्स में सबसे अधिक 2.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा टाइटन (Titan Share price) में 1.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और टीसीएस भी लाभ में रहे।

वहीं, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत चढ़कर 76.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इससे पहले वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख को धता बताते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 339.60 अंक या 0.52 प्रतिशत चढ़कर 65,785.64 के अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 98.80 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 19,497.30 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement