facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त में, सेंसेक्स में 18 अंक की मामूली तेजी

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 5:00 PM IST
Share Market

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में BSE सेंसेक्स मामूली 18 अंक की बढ़त में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक का ब्योरा जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

कारोबार के अंतिम समय में उतार-चढ़ाव से तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से नीचे आ गया और अंत में 18.11 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 61,981.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 281.51 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.60 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 18,348 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, ITC, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, विप्रो, इन्फोसिस और मारुति प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं।

International Indices

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहा था। बाजार प्रतिभागियों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की 24 मई को जारी होने वाली बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को लिवाल रहे। उन्होंने शुद्ध रूप से 922.89 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 75.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement