facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में बढ़त, Sensex 159 अंक मजबूत, Nifty 18,800 के पार

Advertisement

टाटा मोटर्स, HCL टेक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- June 20, 2023 | 4:46 PM IST
Share Market

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, बिजली और उपयोगिता खंड के शेयरों में हुई खरीदारी से सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर शुरुआती गिरावट से उबरे और बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। दिन के कारोबार में ज्यादातर समय सेंसेक्स नुकसान में रहा और एक वक्त यह 62,801.91 के निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि, बाजार ने कारोबार के अंत में जोरदार वापसी की। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 159 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 61 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,816.70 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 159.40 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 63,327.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,440.19 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,801.91 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 61.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 18,816.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,839.70 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,660.65 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, HCL टेक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.10 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.86 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की बढ़कर बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के ज्यादातर बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 फीसदी चढ़कर 77.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,030.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इससे पहले सेंसेक्स सोमवार को 216.28 अंक या 0.34 फीसदी गिरकर 63,168.30 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 70.55 अंक या 0.37 फीसदी के नुकसान के साथ 18,755.45 अंक रहा था।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement